संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
एक रेस्तरां के कमरे में दूसरे समुदाय का युवक गैर समुदाय समुदाय की युवती के साथ वेलेंटाइन डे मना रहा था। दोनों को लोगों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद वहां काफी हंगामा हुआ। लोगों ने युवक की जमकर धुनाई की और फिर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को अपने साथ थाने ले गई।
सोमवार को वेलेंटाइन डे को लेकर कुछ युवा शहर के रेस्टोरेंट व अन्य जगहों पर देखे गए। इस बीच अलीगढ़ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में एक समुदाय की युवती के साथ दूसरे समुदाय का युवक वेलेंटाइन डे मनाने पहुंचा। यहां दोनों एक कमरे में थे।
कुछ लोगों को उन पर शक हुआ तो हंगामा हो गया। युवक को युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने पर कुछ युवकों ने उसकी पिटाई कर दी और फिर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों को अपने साथ थाने ले गई। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।