फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अचानक हालत बिगड़ने से महिला सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके के दो मोहल्लों में एक महिला और युवक की हालत अचानक खराब हो गई। दोनों के परिवार के लोग उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन को शव लेकर अपने घर चले गए। शहर के मोहल्ला विद्यापति नगर निवासी बौबी की 22 वर्षीय पत्नी की तबियत अचानक खराब हो गई। यह देखकर परिवार के लोग घबरा गए और उसे सुबह करीब पौने ग्यारह बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिवार के लोग रोने लगे और फिर शव को लेकर अपने घर चले गए। शहर के नवीपुर शिव कॉलोनी निवासी 44 वर्षीय दिनेशचंद्र अग्रवाल की हालत सुबह के वक्त एकाएक बिगड़ गई। उनको परिजन आनन-फानन अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर अपने घर लौट आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें