हाथरस: कोतवाली हाथरस गेट पुलिस की गिरफ्त में नशीले पदार्थ साथ पकड़ा गया आरोपी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने एक शातिर व्यक्ति को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। वह पिंकी फैक्टरी के पास नशीले पदार्थ को आपूर्ति करने की फिराक में खड़ा था।
कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फैक्टरी के पास से इस व्यक्ति को 600 ग्राम नशीले पदार्थ डायजापाम के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम पंकज वर्मा पुत्र सत्य प्रकाश वर्मा निवासी गद्दा वाली गली सॉकेत कॉलोनी हाथरस बताया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ मनोज कुमार शर्मा, एसआई मुन्नालाल, सतपाल गुर्जर शामिल थे।