फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: आंधी से लाखों का नुकसान, 125 पोल व एक हजार मीटर विद्यु्त लाइन टूटी

विज्ञापन
हाथरस: आंधी से धराशाई हुआ विद्युत खंभा। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बुधवार को आई तेज आंधी में करीब 125 खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। एक हजार मीटर बिजली की लाइन टूटकर जमीन पर आ गई, जिससे विभाग को करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ। जिले के सादाबाद क्षेत्र के 20 गांव में बिजली संकट गहराया हुआ है। विभागीय कर्मी लाइनों को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। बिना बिजली के लोगों को चिलचिलाती गर्मी में मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है ।
मई माह के अंत में मौसम हर रोज करवट बदल रहा है। कभी तेज हवा तो कभी आंधी आ रही है। बुधवार को आई आंधी ने बिजली महकमे को लाखों का नुकसान पहुंचा दिया। सादाबाद क्षेत्र में करीब 125 खंभे और एक हजार मीटर बिजली की लाइन टूटकर जमीन पर आ गई। इस कारण करीब 20 गांवों में बुधवार की दोपहर से बिजली गुल है। बिना बिजली के लोग जरूरी कामकाज नहीं कर पा रहे हैं । घरों में लगे हुए विद्युत उपकरण शोपीस बने हुए है। किसान खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय कर्मी लाइनों को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर तक 33 केवीए की लाइन को दुरुस्त कर दिया गया, लेकिन 11 केवीए की लाइन दुरुस्त न होने के कारण लोगों को बिजली के दर्शन नहीं हो सके। लोग बिजली आने का देर रात तक इंतजार करते रहे। अधीक्षण अभियंता हरीमोहन का कहना है बुधवार को आंधी में सादाबाद क्षेत्र में एक हजार मीटर लाइन क्षतिग्रस्त हुई है और 125 खंभे टूटे है। इस कारण करीब 20 गांव में बिजली आपूर्ति प्रभावित हैं, जिसे सामान्य करने में कर्मचारी जुटे हुए हैं। बिजली विभाग को करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें