फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : फर्जी बैनामा व दस्तावेजों से किया लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर रोडवेज बस स्टैंड सादाबाद निवासी महेशचंद्र पुत्र राधेश्याम ने कोतवाली में प्रवीन त्यागी पुत्र सतीशचंद्र, सतीशचंद्र पुत्र शैतान सिंह निवासी डाकखाना रोड सादाबाद और दिनेश पुत्र रमेशचंद्र निवासी सादाबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में आरोप है कि मौजा सादाबाद में स्थित कृषि भूमि में उसकी व उसकी सह हिस्सेदारी की भूमि थी, जिसमें उसके अलावा उसके हिस्सेदार सतीशचंद्र , वेदप्रकाश निवासी रोहता आगरा व रमेशचंद्र निवासी सादाबाद थे।
विज्ञापन

आरोप है कि उक्त प्रवीन और दिनेश ने उससे व वेदप्रकाश से धोखाधड़ी कर सतीशचंद्र से साज कर अपने अंश से अधिक लगभग 400 वर्ग गज का बैनामा धोखाधड़ी व फर्जी व नुमाइशी बैनामा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर दिए हैं, जिससे उक्त नामजदों द्वारा उसे लाखों रुपये का नुकसान किया गया है। आरोप है कि जब वह दिनेश के घर अपने बेटे के साथ 22 दिसंबर को गया तो दिनेश ने उसके साथ बदतमीजी व गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें