फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 14 को निकलेगी भगवान महावीर की शोभायात्रा

विज्ञापन
हाथरस : जैन समाज के होली मिलन समारोह में शामिल लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

श्री जैन नवयुवक सभा के बैनर तले हलवाई खाना स्थित जैन धर्मशाला के संत भवन में होेली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर शहर में 14 अप्रैल को निकलने वाली भगवान महावीर स्वामी की शोभायात्रा को लेकर मंथन किया गया।
बैठक की शुरुआत विशाल जैन ने मंगलाचरण कर की। कोषाध्यक्ष कमलेश जैन ने आय-व्यय का हिसाब प्रस्तुत किया। अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने कहा कि पिछले दो वर्ष से कोरोना के चलते शोभायात्रा नहीं निकाली जा सकी थी। लिहाजा इस बार शोभायात्रा को लेकर समाज के महिला, पुरुषों व बच्चों में विशेष उत्साह है। जयंती व्यवस्थापक की जिम्मेदारी दिलीप जैन, अनूप जैन, संदीप जैन को सौंपी गई।
विज्ञापन

बैठक में युवा महावीर मंडल का गठन कर युवाओं को शोभायात्रा के संचालन की जिम्मेदारी दी गई। अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने कहा कि इस बार शोभायात्रा में स्वर्ण रथ रजत रथ के अलावा विभिन्न झांकियां बैंड बाजे शामिल होंगे। शोभायात्रा में 24 घोड़ों पर 24 तीर्थंकरों के स्वरूप छोटे-छोटे बच्चों को बैठाया जाएगा। जीओ और जीने दो एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करने वाली कई झांकियां भी शोभायात्रा में शामिल होंगी।
उन्होंने कहा कि सभी महिलाएं केसरिया रंग की साड़ी और पुरुष सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहनकर शोभायात्रा में शामिल हों। दो दिवसीय महोत्सव के तहत 13 अप्रैल की रात सात बजे हलवाई खाना स्थित धर्मशाला में समाज के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। रथ की बोलियां भी लगेंगी। शहर के जिन मार्गों से होकर शोभायात्रा निकाली जाएगी, उन मार्गों पर 24 तीर्थंकरों के नाम से स्वागत द्वार बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

विजय कुमार जैन लोहिया को शोभायात्रा का संरक्षक बनाया गया। सभी लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर व गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। संचालन कोषाध्यक्ष कमलेश जैन लाल वालों ने किया। बैठक में संरक्षक धन्य कुमार जैन सोगानी, महामंत्री संजीव जैन भूरा, मंत्री सुधीर जैन, मुकेश जैन, नेमीचंद जैन, राजेश जैन, धीरज जैन रिंकू, मोनू जैन, धीरज जैन, मनु जैन, पंडित विशाल जैन, अतुल जैन एड, रतन जैन, राजकुमार जैन, निखिल जैन, नितिन जैन, अनूप जैन, अतुल जैन आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें