फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: पूरे दिन लटके रहे दवा की दुकानों पर ताले, मरीज व तीमारदार रहे परेशान

विज्ञापन
हाथरस: हड़ताल के चलते हाथरस में बंद पडे़ मेडिकल स्टोर। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान एक मेडिकल स्टोर के कर्मचारी के साथ मारपीट करने के विरोध में जिले भर से मेडिकल स्टोर संचालकों ने अपनी दुकानों पर मंगलवार को ताले डाल दिए। इससे मरीज और तीमारदार खासे परेशान रहे और दवाओं के लिए इधर से उधर भटकते रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए केमिस्ट एंड डगिस्ट एसोसियेशन के पदाधिकारियों की पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता हुई। कार्रवाई के भरोसे पर यह तय किया गया कि अब बुधवार से सभी दुकानें खुलेंगी। इधर, घायल मेडिकल स्टोर कर्मचारी धीरज का अधिकारियों के आदेश पर जिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया गया।
आरोप है कि शहर के एक मेडिकल स्टोर संचालक के कर्मचारी को सासनी गेट चौराहे पर एक दरोगा ने जमकर पीटा था। जब दरोगा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मंगलवार को जिले भर से केमिस्टों ने अपनी दवा की दुकानों पर ताले डाल दिए। इससे मरीज और उनके तीमारदार खासे परेशान रहे। इस समय लॉकडाउन के चलते पूरा बाजार बंद हैं, लेकिन जरूरी सेवाओं की वजह से मेडिकल की दुकानें खुली हुई हैं। ऐसे में बुधवार को दुकानें बंद होने पर खासी समस्या मरीजों व उनके तीमारदारों ने झेलीं। इसके चलते कोतवाली हाथरस गेट में मेडिकल व्यवसायियों के साथ एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, एसडीएम सदर रामजी मिश्र, सीओ सिटी रामशब्द यादव में वार्ता हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ता में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दाऊदयाल शर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों के समक्ष अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पूरे जिले में किसी केमिस्ट के साथ भविष्य में कोई अभद्रता नही होगी। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए जिला अस्पताल के अधिकारियों को दिए गए। इस मामले की जांच सीओ सिटी रामशब्द यादव को सौंपी गई है। जिला केमिस्ट एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि कोरोना जैसी वैश्विक बीमारी को देखते हुए बुधवार से दवा की पूरे जनपद में दुकानें खोली जाएंगी। अगर जिला प्रशासन द्वारा दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो एसोसिएशन फिर से कदम उठाएगी। वार्ता में प्रमुख रूप से पदम अग्रवाल, दीनदयाल गोयल, अरुण कुलश्रेष्ठ, योगेश रावत, संजय जैसवाल, नवीन कुमार, विमल कुमार, अमित जैन आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें