फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : छुट्टा पशुओं ने बर्बाद की पांच बीघा आलू की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

छुट्टा गोवंश से फसलों को होने वाले नुकसान से क्षेत्रीय किसानों में आक्रोश है। गांव बरौस में करीब पांच बीघा आलू की फसल को छुट्टा पशुओं ने पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। मौके पर सादाबाद के पूर्व विधायक डॉ. अनिल चौधरी पहुंच गए। उन्होंने बर्बाद हुई फसल का जायजा लिया और पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाए जाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से फोन पर वार्ता की।
पूर्व विधायक ने कहा कि गांव बरौस में किसान हफीज, मुख्तियार, ताजुद्दीन व गाजीउद्दीन के पांच बीघा आलू की फसल को शुक्रवार की रात को छुट्टा पशुओं ने पूरी तरह बर्बाद कर दिया। उन्होंने स्वयं खेत पर पहुंचकर नुकसान का जायज लिया। पूर्व विधायक ने लघु किसानों की पूरी साल की कमाई की बर्बादी पर अफसोस जताया और प्रशासन से किसानों को मुआवजा दिए जाने और छुट्टा जानवरों को गौशाला भेजने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि यदि दो दिन में प्रशासन आवारा पशुओं की समस्या का समाधान नही करेगा तो किसान मजबूरन आवारा जानवरों को पंचायत घर अथवा सरकारी विद्यालय मे बंद कर देने को बाध्य होंगे। डॉ. चौधरी ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही आवारा पशुओं की समस्या का समाधान ना हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें