फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 25 हजार रूपये का इनामी शराब माफिया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

थाना सादाबाद पुलिस द्वारा लगातार दूसरे दिन 25000 रुपये के इनामी शराब माफिया को गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से 72 क्वार्टर अपमिश्रित देसी शराब बरामद की गई है। यह शराब माफिया थाना सादाबाद क्षेत्र में पकड़ी गई नकली शराब फैक्टरी प्रकरण में वांछित चल रहा था।
कोतवाल डीके सिसौदिया ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के आदेशानुसार इनामी/वांछित अपराधियों की धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सादाबाद पुलिस द्वारा अवैध अपमिश्रित शराब निर्माण व बिक्री के मुकदमे में वांछित 25000 रुपये के इनामी शराब माफिया रामबाबू को 72 क्वार्टर अपमिश्रित देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

अभियुक्त रामबाबू के खिलाफ अपहरण, छेड़छाड़, मारपीट व गुंडा अधिनियम, अवैध शराब निर्माण व बिक्री जैसी संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत हैं। कोतवाल ने बताया कि अभियुक्त रामबाबू द्वारा थाना सादाबाद क्षेत्र में अपने सह अभियुक्तों के साथ मिलकर अवैध शराब निर्माण व बिक्री का काम करता था । जिसके संबंध में दिनांक 31 मार्च 2021 को थाना सादाबाद पुलिस व आबकारी टीम की संयुक्त कार्रवाई में नकली शराब बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए तीन सह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था, जिनके कब्जे से 450 लीटर अपमिश्रित शराब , शराब की बोतलें, ढक्कन, नकली क्यू आर कोड़ व अन्य पैकिंग का सामान बरामद किया गया था।
विज्ञापन

इस संबंध में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था । शुक्रवार को उक्त मुकदमे में वांछित 25000 रुपये के इनामी शराब माफिया रामबाबू के पुत्र जयंत को सादाबाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उक्त प्रकरण में ही अभियुक्त राबबाबू वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा 25000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। शनिवार को पुलिस इनामी रामबाबू को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक डीके सिसौदिया, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रामपाल सिंह, उपनिरीक्षक सलामुद्दीन खां आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें