फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : घटतौली में छह राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आपूर्ति विभाग ने घटतौली की शिकायत पर छह राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं।
शासन के निर्देश पर जिले में निशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता को लेकर जिला प्रशासन की ओर से नोडल अधिकारियों को नामित किया गया है। इन नोडल अधिकारियों द्वारा समय-समय पर खाद्यान्न वितरण का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान घटतौली की शिकायतें मिलने पर पूर्ति विभाग व प्रशासन को नोडल अधिकारियों ने अपनी अपनी रिपोर्ट दी।
विज्ञापन

इस आधार पर विगत अप्रैल माह में पूर्ति विभाग की ओर से घटतौली की प्राप्त शिकायतों के आधार पर छह राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। कुछ राशन डीलरों की जांचें लंबित हैं। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। डीएसओ एसपी शाक्य ने बताया कि खाद्यान्न वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर तत्काल जांच कराकर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें