फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : चालकों को दी यातायात के नियमों के पालन की सीख

विज्ञापन
हाथरस : वाहन चालकों को यातायात के नियमों से अवगत कराते पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ‘यातायात माह’ के तहत यातायात पुलिस द्वारा शहर के तालाब चौराहे पर कार्यक्रम का आयोजन कर टेंपो और मैजिक आदि वाहन चालकों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के बाद चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके तहत वाहनों के चालान किए गए और शमन शुल्क भी वसूल किया गया।
तालाब चौराहे पर प्रभारी यातायात अखिलेश कुमार बघेल, मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार एवं अन्य यातायात कर्मियों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत ऑटो, टेंपो, मैजिक आदि वाहनों के चालकों को यातायात के नियमों की जानकारी दी गई और यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। वाहन चालकों को बताया गया गया कि आए-दिन सड़क हादसे होते हैं, जिसमें लोगों की जान चली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका प्रमुख कारण यातायात के नियमों की जानकारी न होना या जानकारी होने के बाद भी उसका पालन न करना है। यातायात पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाकर दो पहिया वाहनों पर बिना हेलमेट व तीन सवारी व चार पहिया वाहनों में बिना सीट बेल्ट व वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करते हुए 74 वाहन चालकों के चालान किए गए। तीन हजार रुपये का शमन शुल्क भी वसूल किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें