फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: कलेक्ट्रेट परिसर में घुसने से रोके लेखपाल, नोकझोंक

विज्ञापन
हाथरस: कलेक्ट्रेट के अंदर नहीं घुसने देने पर गेट पर खड़े लेखपाल। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

हेडिंग
अब कलेक्ट्रेट के गेट पर दिया लेखपालों ने धरना
क्रासर
कलेक्ट्रेट परिसर में अंदर जाने पर पुलिस से हुई नोक-झोंक
संवाद न्यूज एजेंसी
हाथरस। शासन व प्रशासन स्तर से कार्रवाई किए जाने के बाद भी लेखपालों का धरना प्रदर्शन जारी है। शनिवार को लेखपालों की कलेक्ट्रेट के गेट से परिसर में पुलिस द्वारा अंदर न जाने की स्थिति में नोक-झोंक हुई। कलेक्ट्रेट परिसर में अंदर प्रवेश नहीं दिए जाने पर लेखपालों ने कलेक्ट्रेट के गेट पर ही मोर्चा खोल दिया और धरना कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

शासन स्तर से लेखपालों का धरने को अवैध घोषित कर दिया गया है। यहां तक कि शासन के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन द्वारा 19 लेखपालों को निलंबित भी किया जा चुका है। वहीं जिले में धारा-144 लागू होने की स्थिति में धरना जारी रखने की दशा में कोतवाली मुरसान में जिलाध्यक्ष सहित 24 नामजद व 60 अन्य के मुकदमा भी दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई के बाद भी लेखपालों का धरना जारी है। शनिवार को पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार लेखपाल कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देने के लिए पहुंचे। कलेक्ट्रेट के दोनों गेटों को बंद कर पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया था। इस स्थिति में गेट में से परिसर में अंदर जाने के लिए लेखपालों की तीखी नोकझोंक भी हुई, लेकिन लेखपालों को कलेक्ट्रेट में अंदर नहीं जाने दिया गया। इस से गुस्साए लेखपालों ने शासन व प्रशासन के खिलाफ कलेक्ट्रेट के गेट पर ही मोर्चा खोल दिया और जमकर नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट के गेट पर ही धरना-प्रदर्शन किया। वहीं लेखपाल महावीर सिंह की पत्नी की मृत्यु होने के कारण 2 मिनट का मौन रखा गया और धरने को दोपहर में स्थिगित कर दिया गया। इस मौके पर विजय कुमार शर्मा, यतेंद्र उपाध्याय, निजामुद्दीन खां, रिषी कुमार, प्रेम शंकर,आमिर खान, नरेंद्र कुमार, श्वेता यादव, रुचि सिंह, अजीत सिंह, डालचंद्र, रामजीलाल, विवेक वार्ष्णेय, हिमांशु गौतम अरविंद कुमार, सचिन पुंढीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें