फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मतदान के लिए छुट्टी लेकर आए लेखपाल, वोट किसी और ने डाल दिया

विज्ञापन
सादाबाद में एक बूथ पर वोट डालने के लिए लगी लाइन में खड़े मतदाता। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

मतदान के दौरान ऐसे मामले भी सामने आए, जिनमें मतदाताओं के मतदान करने से पहले ही उनके वोट डाल गए। क्षेत्र के गांव गढ़ी हरिया निवासी सुरेंद्र सिंह प्रयागराज में लेखपाल के पद पर तैनात हैं। वह मतदान करने के लिए जब गांव में बने बूथ पर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनका वोट पहले ही डाकमत के जरिये पड़ चुका है।
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने डाकमत से मतदान किया ही नहीं है तो आखिर उनका मतदान कैसे हो गया। वह तो मतदान करने के लिए छुट्टी लेकर आए थे। इसी तरह का एक मामला सादाबाद इंटर कॉलेज में बने बूथ पर देखने को मिला। यहां एक महिला पहली बार वोट डालने पहुंची, लेकिन उसे बताया गया कि उसका वोट पड़ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें