फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: अनलॉक 0 2 में एआरटीओ कार्यालय में कल से बनेंगे लर्निंग लाइेंसस

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कई माह से लर्निंग लाइसेंस बनवाने का इंतजार कर रहे आवेदकों के लिए राहत भरी खबर है। सोमवार से लर्निंग लाइसेंस बनने की शुरुआत होगी। एक दिन 30 ही लाइसेंस बनेंगे। तीन शिफ्ट में काम होगा। मास्क लगाकर आने वाले आवेदकों को परिसर में प्रवेश मिलेगा। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद एंट्री होगी। जिन आवेदकों ने पूर्व टेस्ट के लिए स्लॉट लिए थे, उनको निरस्त कर नए स्लॉट की सूचना एसएमएस के जरिये दी जाएगी और यह बताया जाएगा उन्हेें किस दिन कार्यालय में उपस्थित होना है।
उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन के चलते एआरटीओ कार्यालय में लर्निंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया बंद हो गई थी। अनलॉक वन में लर्निंग से परमानेंट लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई। अब अनलॉक टू में एआरटीओ कार्यालय में लर्निंग लाइसेंस बनाने की शुरुआत सोमवार से होगी। कार्यालय में भीड़ न हो, इसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए तीन पालियों में काम होगा। पहली पाली 10 से 12 बजे, दूसरी पाली साढ़े 12 बजे से ढाई बजे तक तीसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदक द्वारा पूर्व में जमा की गई फीस को माना जाएगा। एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह का कहना है कि लर्निंग लाइसेंस बनाने की शुरुआत सोमवार से होगी। पूर्व में आवेदकों ने जो स्लॉट लिए हैं, उनको निरस्त कर दिया गया है। नए स्लॉट की जानकारी एसएमएस से दी जाएगी। जिस तिथि में आवेदक को बुलाया जाएगा, उस तिथि को ही उनको हाजिर होना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें