फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: दो दुकानों से लाखों की चोरी

विज्ञापन
हाथरस: दुकानों में चोरी की घटना के बाद मौके पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

सर्दियों की शुरुआत के साथ चोरी की वारदातें भी शुरू हो गई हैं। सोमवार की रात को जीटी रोड के क्रीड़ास्थल के सामने बाजार में चोरों ने दो दुकानों की छत की पटिया निकालकर दुकान में प्रवेश कर लिया और वहां से लाखों रुपये कीमत का सामान व नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दे दी है।
नगर में पिछले कुछ समय से चोरी की वारदातों पर अंकुश लगा हुआ था, लेकिन सोमवार की रात को चोरों ने फिर पुलिस को चुनौती दी। चोरों ने दीपक कुमार गुप्ता की कास्मेटिक्स की दुकान की छत की पटिया निकालकर दुकान में प्रवेश कर लिया। चोर यहां से करीब ढाई लाख रुपये कीमत का सौंदर्य प्रसाधन का सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद चोरों ने अजय पुत्र संतोष की गुटखा, सिगरेट की दुकान में सेंध लगाकर गल्ले से दस हजार रुपये की नकदी और रेजगारी के साथ करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। चोरी का पता सुबह दुकान खुलने पर लगा। मौके पर पहुंचे कस्बा की पुलिस चौकी के प्रभारी प्रमोद कुमार ने मौका मुआयना किया और घटना के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें