फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव बने कुंवर प्रबल चौधरी

विज्ञापन
कुंवर प्रबल चौधरी को सपा लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपते राष्ट्रीय अध्य - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मुरसान रोड प्रगतिपुरम सादाबाद निवासी कुंवर प्रबल चौधरी को सपा के प्रति उनकी निष्ठा और पार्टी व जन हित में किए जा रहे कार्यों को देखते हुए समाजवादी लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव नामित किया है।
विज्ञापन

प्रबल चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में भाजपा के शासन में किसान, मजदूर, व्यापारी, छात्र आदि सभी वर्गों के लोग दुखी हैं। महंगाई दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। प्रदेश में अपराधों का ग्राफ भी बढ़ गया है। लिहाजा, अब भाजपा की विफलताओं और सपा की जन कल्याणकारी नीतियों से जनता को अवगत कराने का काम करेंगे। जल्द ही हाथरस जिले में पार्टी को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें