न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना महामारी को लेकर संजीवनी एप के जरिए लोगों से फीडबैक लिया जा रहा है। यह फीडबैक सीएससी वीएलई द्वारा लोगों के मोबाइल में एप को डाउनलोड कराकर लिया जा रहा है। लोगों से कोविड-19 के दौरान व्यवस्थाओं में क्या-क्या बदलाव किया जाए, इस संबंध में भी जानकारी ली जा रही है। लक्ष्य के सापेक्ष सीएससी वीएलई फीडबैक लेने में जुुुटे हुए हैं।
आयुष मंत्रालय के संजीवनी एप के माध्यम से लोगों से फीडबैक लिया जा रहा है। यहां जिले में सीएससी वीएलई द्वारा लोगों के मोबाइल में एप को डाउनलोड कराकर फीडबैक लिया जा रहा है। शासन की ओर से जिले में लक्ष्य का निर्धारण कर दिया गया है। सीएससी वीएलई को इस बारे में जानकारी दे दी गई है। कोरोना महामारी को लेकर लोगों की राय शासन भी जान रहा है। इस एप पर 21 जून तक फीडबैक लिया जाएगा।
इस एप में आयुष मंत्रालय की ओर से लोगों के सवाल-जवाब का भी प्रावधान किया गया है। इन्हीं सवाल-जवाब के आंकड़ों के आधार पर यह तय होगा कि आयुष मंत्रालय की सलाह लोगों के लिए कितनी फायदेमंद साबित हो रही है। सीएससी प्रबंधक प्रदीप कुमार ने बताया कि इस एप को सीएससी वीएलई के माध्यम से लोगों से फीडबैक कराया जा रहा है। एक्टिव सीएससी वीएलई को एप डाउनलोड कराने का लक्ष्य दे दिया गया है।