पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते नवनिर्वाचित प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य। संवाद
- फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
ग्राम पंचायत कोंकना खुर्द के नवनिर्वाचित प्रधान धीरेंद्र चौहान को ब्लॉक कार्यालय पर एडीओ पंचायत उदय प्रताप सिंह ने पद एवं गोपीनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही क्षेत्र के तीन ग्राम पंचायतों के पंचायत सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई।
उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के ग्राम कोंकना खुर्द में ग्राम प्रधान की मौत के बाद एवं ग्राम पंचायत थरौरा, समदपुर एवं रसगवां में ग्राम पंचायत सदस्यों के त्यागपत्र देने के बाद वहां पर प्रधान एवं सदस्यों के पद रिक्त चल रहे थे।
पंचायत उपचुनावों की घोषणा होने के बाद 20 दिसंबर को कोंकना खुर्द में प्रधान पद के लिए चुनाव हुए थे। इसमें धीरेंद्र सिंह चौहान प्रधान पद के लिए विजयी हुए थे। ग्राम पंचायत थरौरा से अंशुल देवी, ग्राम पंचायत समदपुर से जितेंद्र सिंह एवं रसगवां से रमन कुमारी निर्विरोध ग्राम पंचायत सदस्य चुनी गईं थीं।