फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : किशोर ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में एक किशोर ने रविवार की रात को अपने घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। परिवार वालों ने जब उसका शव फंदे से लटका देखा तो उनमें कोहराम मच गया। परिजनों ने किशोर के शव को नीचे उतरवाया। आनन-फानन शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
17 वर्षीय यह किशोर कक्षा 12 में पढ़ता है। रविवार की रात को वह खाना खाकर मकान की ऊपरी मंजिल पर सोने के लिए चला गया था। सुबह जब परिजनों ने चाय के लिए उसे बुलाया तो उसके कमरे से कोई आवाज नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छत पर जाकर देखा तो कमरे का दृश्य देखकर परिवार वालों की चीख निकल गई। किशोर का शव कुंदे पर फंदे से लटका था। परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस को घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें