फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: एसपी सिंह बघेल बोले- करहल चुनाव आसान था तो मुलायम समेत पूरा परिवार क्यों डेरा डाले रहा

Mon, 07 Mar 2022 02:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)

सार

एसपी सिंह बघेल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से पूरा समाज लाभान्वित हुआ है। गरीब के लिए आवास, कोरोना काल के बाद गरीबों के लिए दो बार मुफ्त राशन, प्रदेश के करोड़ों लोगों का कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण, महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं सरकार की उपलब्धियां हैं।
विज्ञापन
हाथरस : कृष्णा यादव के परिजनों को सांत्वना देते केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय विधि राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल का कहना है कि करहल विधानसभा चुनाव में उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनकी हैसियत का अहसास करा दिया है। नामांकन के बाद जीत का प्रमाणपत्र लेने का एलान करने वाले अखिलेश यादव को करहल में डेरा डालना पड़ा। इतना ही नहीं सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अतिरिक्त पूरे परिवार को चुनाव मैदान में उतरना पड़ा। यह बहुत बड़ी बात है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से पूरा समाज लाभान्वित हुआ है। गरीब के लिए आवास, कोरोना काल के बाद गरीबों के लिए दो बार मुफ्त राशन, प्रदेश के करोड़ों लोगों का कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण, महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं सरकार की उपलब्धियां हैं। इनका लाभ इस चुनाव में भाजपा को मिलना तय है। बघेल ने कहा कि जनता अच्छी तरह जानती है कि कौन प्रदेश में उसके हित के लिए कार्य कर सकता है। करहल विधानसभा चुनाव के संदर्भ में उन्होंने कहा कि पार्टी का आदेश था कि मुझे वहां से चुनाव लड़ना है। मैने पूरी ताकत से चुनाव लड़कर उनको दिखा दिया कि उनकी जीत वहां से निश्चित नहीं है। मैने दिन-रात वहां पर कार्य किया।

लोगों को समझाया और उनकी समझ में आ गया कि एक परिवार इतने समय से उनको बेवकूफ बनाता आ रहा है। अगर करहल का चुनाव अखिलेश यादव के लिए आसान था तो उन्होंने वहां लगातार डेरा क्यों डाला। क्यों उन्होंने अपने वृद्ध पिता मुलायम सिंह यादव को मैदान में उतारा। इसके अतिरिक्त मुलायम सिंह यादव अन्य विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार करने क्यों नहीं गए। अखिलेश यादव परिवार का हर सदस्य करहल में चुनाव लड़ाने के लिए डटा रहा, यह बहुत बड़ी बात है। प्रदेश के चुनाव परिणामों के बारे में कहा कि यह तो प्रदेश का बच्चा-बच्चा कह रहा है कि 10 मार्च के बाद प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें