फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : चांदी के सिंहासन पर झूला झूलेंगे कान्हा

विज्ञापन
हाथरस : एक सुनार की दुकान पर चांदी का पालना देखती महिला। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए चांदी के लड्डू गोपाल, चांदी के पालने और बांसुरी बाजार में बिक्री के लिए आ गए हैं। आठ हजार रुपये से लेकर 30 हजार रुपये तक के पालने सराफा बाजार में उपलब्ध हैं। ये सभी सामान राजस्थान के नाथद्वारा से आ रहा है। ये पालने वजन में भी हल्के हैं। यह श्रद्धालुओं को काफी पसंद आ रहे हैं। लोग पूरे चाव से इनकी खरीदारी कर रहे हैं।
कोरोना संक्रमण कम होने की वजह से इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाने की तैयारी चल रही है। सराफा कारोबारी भी श्रद्धालुओं के लिए इस पर्व को यादगार बनाने के लिए पूरी तैयारी कर रहे हैं। इस बार सराफा कारोबारियों ने नाथद्वारा, दिल्ली, सोलापुर (महाराष्ट्र) आदि स्थानों से चांदी के पालने, बंशी, लड्डू गोपाल आदि मंगाए हैं। पालने आठ हजार रुपये से 30 हजार रुपये तक बिक रहे हैं। बंशी 50 रुपये से लेकर 400 रुपये तक बिक रही है। कान्हा की अलग प्रतिमाएं भी मंगवाई गई हैं। ये सजावट के सामान हल्के व डिजायनदार हैं। यह ग्राहकों को काफी पसंद आ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

इस बार नाथद्वारा से चांदी के सिंहासन, बांसुरी व लड्डू गोपाल मंगवाए गए हैं। ये सभी हल्के व कई खास डिजायनों में हैं। आठ हजार से 30 हजार रुपये तक के पालने उपलब्ध हैं। हाथरस में चांदी के पालने बनते हैं, लेकिन वह ठोस व वजन के हैं, इसलिए उनकी बिक्री कम है।
-सुधीर जैन, सराफा कारोबारी
ठाकुरजी के जन्मोत्सव को मनाने के लिए खासी तैयारियां की जा रही हैं। इस बार चांदी के पालने काफी अच्छे आए हैं। बांसुरी की डिजायन भी अच्छी है। पर्व पर इस बार जयंती योग बन रहा है, इसलिए पूजा-अर्चना के साथ साज-सज्जा का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन

-एसके उपाध्याय, ग्राहक
जन्माष्टमी के लिए बाजार में हुई खरीदारी
हाथरस। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की खरीदारी के लिए बाजारों में इन-दिनों काफी चहल-पहल दिखाई दे रही है। भक्तों ने श्रीकृष्ण के सिंहासन, पालने, झूले, बंशी और पोशाक सहित त्योहार व उपवास की चीजें खरीदी हैं। खान-पान के सामान की भी खरीदारी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें