फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में सादाबाद के युवक की मौत

विज्ञापन
यमुना एक्स्रप्रेस वे पर हुई सड़क दुर्घटना में मृत युवक का फाइल फोटो - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर स्पोर्ट्स सिटी के पास सोमवार की देर रात हुई सड़क दुर्घटना में सादाबाद के एक युवक की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में शव को सादाबाद लाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

सादाबाद के मोहल्ला कश्यप नगर निवासी ओमवीर सिंह का 23 वर्षीय बेटा वीकेश सिंह नोएडा में ट्रक चलाने का काम करता है। बताते हैं कि वह सोमवार की देर रात बाइक से राकेश पुत्र वेदवीर सिंह निवासी अहलदा इगलास अलीगढ़ के साथ नोएडा से दिल्ली जा रहा था। इस दौरान यमुना एक्सप्रेस वे पर स्पोर्ट्स सिटी के पास किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही बाइक सवार वीकेश की मौत हो गई। ओमवीर के भाई सुखवीर ने बताया कि यह घटना रात करीब पौने दो बजे की है। दुर्घटना में घायल राकेश का उपचार भी नोएडा के एक अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया कि वीकेश ओमवीर सिंह का इकलौता बेटा था। उसकी शादी भी करीब दो साल पहले ही हुई थी। उस पर एक बेटा भी था। इस घटना के बाद सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वीकेश के शव को सादाबाद लाकर उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें