फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : भाजपा की ओर उम्मीद से देख रहा जाटव समाज : मंत्री

विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री जीएस धर्मेश। - फोटो : SASNI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री गिर्राज सिंह धर्मेश ने जनपद प्रवास के दौरान रविवार को सासनी क्षेत्र के गांव लहौर्रा का दौरा किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को पार्टी की नीति व रीतियों से अवगत कराया।
इस दौरान प्रेस वार्ता में मंत्री ने कहा कि वे प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर वे अनुसूचित जाति के जाटव समाज के लोगों का हाल जानने आए हैं। मैंने अनुसूचित जाति के बस्तियों में जाकर देखा कि वहां के लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों को मार्च तक मुफ्त राशन दे रही है। प्रधानमंत्री आवास योजनाओं के तहत गरीब लोगों को आवास दिए जा रहे है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि बसपा से जाटव समाज का मोह भंग हो रहा है। वे लोग अब भाजपा की ओर देख रहे है।
प्रेसवार्ता के बाद मंत्री गांव लहौर्रा में चौपाल लगाकर जाटव समाज के लोगों को पार्टी की क्रिया कलापों से अवगत कराया। उसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों के परिजनों ने सामुदायिक शौचालय की जरूरत बताई।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने सीएमओ से वार्ता कर शौचालय बनवाने के निर्देश दिए। सामाजिक संपर्क अभियान के दौरान जिला प्रमुख प्रेम सिंह कुशवाह, रामवीर भैया जी, प्रवीण वर्मा, आशुतोष पाठक, डॉ. वीडी सिंह, मनीष कुशवाह, आशुतोष जादौन आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें