फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कक्ष में बैठने के बाद पता चला परीक्षा हो गई निरस्त

विज्ञापन
हाथरस : परीक्षार्थियों को समझाते एसडीएम सादाबाद। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

महीनों से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के उम्मीदों को एक बार फिर से झटका लगा है। रविवार को परीक्षा शुरू होने से पहले कुछ केंद्रों पर पेपर लीक हो गया, इस वजह से सभी केंद्रों की परीक्षाएं निरस्त कर दी गई। परीक्षा निरस्त होने की खबर मिलते ही अभ्यर्थियों के चेहरे उतर गए। वे काफी निराश होकर घर लौटे।
रविवार को जिले के 14 केंद्रों पर दो पालियों में टीईटी की परीक्षा होनी थी। इसमें हाथरस के अलावा पड़ोसी जिलों के भी अभ्यर्थियों को शामिल होना था। दूर-दराज के अभ्यर्थी सुबह ही केंद्रों पर पहुंच गए थे। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में जाकर बैठ गए थे लेकिन परीक्षा शुरू होने से ऐन पहले पता चला कि मथुरा, गाजियाबाद और बुलंदशहर में कुछ केंद्रों पर पेपर लीक हो गया है। पेपर व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल होने की सूचना मिलते ही स्थानीय अधिकारियों ने केंद्रों पर इसकी सूचना दी। जिसके बाद केंद्रों पर मौजूद पर्यवेक्षक व अन्य लोगों ने इसकी सूचना अभ्यर्थियों को दी। जिसके बाद अभ्यर्थी निराश होकर अपने अपने घर चले गए।
विज्ञापन

पहली पाली में शामिल होने वाले विद्यार्थी सुबह पहुंच गए केंद्र पर
शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 का आयोजन रविवार सुबह की पहली पाली में 10:00 बजे से शुरू होनेे थी। अभ्यर्थियों को 9:30 बजे केंद्र पर रिपोर्ट करने को कहा गया। जिसके कारण सुबह काफी जल्दी ही केंद्रों पर परीक्षार्थी पहुंच गए थे। इसी दौरान परीक्षा का प्रश्न प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने की जानकारी मिली तो शासन स्तर से आए आदेश के बाद परीक्षा निरस्त होने की घोषणा कर दी गई।
11277 अभ्यर्थी होने थे परीक्षा में शामिल
टेट परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए 14 केंद्रों पर कुल 1177 अभ्यर्थी शामिल होने थे। जिनमें से सुबह की पाली में 14 केेंद्रों पर 7071 अभ्यर्थी और शाम की पाली में आठ केंद्रों पर उच्च प्राथमिक स्तर की टेट परीक्षा में 4206 अभ्यर्थी शामिल होने थे।
- पिछले कई दिनों से शिक्षक पात्रता परीक्षा का इंतजार था, लेकिन परीक्षा शुरू होने से कुछ ही देर पहले निरस्त हो गई। सुनने में आया है कि पेपर लीक हो गया है। अब आगे किसी तिथि को परीक्षा होगी।
पुष्पेंद्र, परीक्षार्थी।
- सुबह घर से तो यही सोच कर आए थे कि आज परीक्षा होगी और कुछ दिन बाद रिजल्ट आ जाएगा, लेकिन यहां तो परीक्षा ही निरस्त हो गई। अब परीक्षा की नई तिथि का इंतजार करना होगा। - चंचल, परीक्षार्थी।
- परीक्षा निरस्त होने से काफी परेशानी हुई है, क्योंकि काफी दिनों से हमलोग तैयारी में जुटे थे। अब परीक्षा निरस्त होने के कारण फिर से तैयारी करनी पड़ेगी। अगर परीक्षा हो जाती तो इसे लेकर फ्री हो जाते। - रवेंद्र पाल, परीक्षार्थी।
विज्ञापन

- परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले आना था इसलिए सुबह में जल्दी ही केंद्र पर पहुंच गए थे। परीक्षा कक्ष में जाकर बैठे ही थे कि परीक्षा निरस्त होने की घोषणा हो गई। अब और इंतजार करना होगा। - श्वेता, टेट परीक्षार्थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें