फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जल निगम कर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश जल निगम संस्थान मजदूर यूनियन के बैनर तले जल निगम कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर विकास भवन परिसर में नारेबाजी के बीच धरना-प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम 10 सूत्री ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में पदाधिकारियों ने कहा है कि नियमित फील्ड कर्मचारियों को दूसरे विभागों में समायोजित करने की कार्रवाई निरस्त की जाए। जल निगम के द्वारा संचालित योजनाओं भंडारों, कार्यालयों में तैनात किया जाए। शासन द्वारा स्वीकृत 10,581 पदों के सापेक्ष विनियमित किए गए कर्मचारियों की रोकी गई पेंशन को तुरंत दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोषी व्यक्ति को चिन्हित कर निलंबन व बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में जल निगम को बंद होने से रोकने एवं प्रदेश की 24 करोड़ जनता को पेयजल एवं उनके स्वास्थ्य से खिलवाड़ को रोकने की मांग की गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें