न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में 11 और लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जहां जगह-जगह जाकर कोरोना की जांच की जा रही है। वहीं नगर पालिका प्रशासन द्वारा उन मोहल्लों व कॉलोनियों में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया जा रहा है, जहां मरीज मिल रहे हैं।
अब 11 और लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। शहर के कमला बाजार निवासी शहर में प्रकाश टैक्सटाइल कॉलोनी में 71वर्षीय वृद्ध, 48 वर्षीय वर्षीय महिला व 60 वर्षीय वृद्धा, शहर के कैलाश नगर में 50 वर्ष पुरुष, 24 वर्षीय युवती की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
शहर की कॉलोनी प्रगतिपुरम में 45 वर्षीय व्यक्ति, कमला बाजार 42 वर्षीय पुरुष, गढ़ी जैनी में 25 वर्षीय युवती, सिकंदराराऊ में 36 वर्षीय पुरुष, हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव भोपतपुर में 48 साल महिला, गीगला में भी एक महिला संक्रमित मिली है।