फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: इंटरनेट कनेक्टिविटी ने सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में अटकाया रोड़ा

विज्ञापन
हाथरस: परीक्षा की कंट्रोल रूम से निगरानी करते कर्मचारी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
नेट कनेक्टिविटी ने सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में अटकाया रोड़ा
विज्ञापन

परीक्षा केेंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की ऑनलाइन निगरानी में कनेक्टिविटी ने पैदा की अड़चन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। यूपी बोर्ड परीक्षा की निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में नेट कनेक्टिविटी ने रोड़ा अटका दिया। इसका पता कलेक्ट्रेट और डीआईओएस दफ्तर परिसर में बने कंट्रोल रूम के जरिये चला। यहां सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में लगे कर्मचारियों ने इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी। इसे सुधारने का प्रयास करने के लिए डीआईओएस द्वारा निर्देशित किया गया।
जिलेभर में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 76 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। मंगलवार को परीक्षा के पहले दिन नेट कनेक्टिविटी ने सीसीटीवी कैमरों की ऑन लाइन व्यवस्था में अड़चन पैदा की, जबकि यह कैमरे परीक्षा को नकल विहीन और सुचिता पूर्ण कराए जाने के लिए लगाए गए हैं। लखनऊ के कंट्रोल रूम से भी नेट के कारण कैमरे ऑनलाइन नहीं दिखाई देने की शिकायत फोन पर विभागीय लोगों से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस सुनील कुमार ने बताया कि सभी कैमरे ऑन लाइन लखनऊ से जुड़े हुए हैं। परीक्षा के दौरान सभी कैमरे चालू थे। यह बात अलग है कि नेट कनेक्टिविटी के कारण इन्हें ऑन लाइन देखने में थोड़ी दिक्कत आई है। नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा कराई जाएगी। इस बात को लेकर सारे इंतजाम पहले से किए गए हैं। आवश्यकता के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल भी लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें