फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: नकल पर कसी नकेल तो 3959 परीक्षार्थियों ने छोड़ा मैदान

विज्ञापन
हाथरस: यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन हाथरस के एक परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर निकलते विद्यार्? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
नकल पर कसी नकेल तो पहले दिन ही 3959 विद्यार्थियों ने छोड़ा मैदान
विज्ञापन

जिलेभर के 76 केंद्रों पर हुई यूपी बोर्ड परीक्षा, पहली पाली में पकड़ा गया एक नकचली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। नकल पर नकेल कसते ही जिलेभर के परीक्षा केंद्रों से 3959 विद्यार्थी परीक्षा छोड़कर भाग गए। दोनों पालियों की परीक्षा में 44874 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केंद्रों पर अधिकारी जमे रहे। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ लग गई। पहले दिन एक नकलची पहली पाली में पकड़ा गया।
यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल को रोकने के लिए किए गए इंतजामों के बीच मंगलवार को परीक्षा हुई। परीक्षा का जायजा लेने के लिए अधिकारी केंद्रों पर दौड़ लगाते रहे। सुबह की पाली में हाईस्कूल के 24739 विद्यार्थियों में से 2333 विद्यार्थी शामिल हुए। वहीं जिलेभर के 76 परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट व सचल नजर गढाए रहे। जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारी काफी अलर्ट रहे। परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस तैनात रही। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के 2907 विद्यार्थियों ने साहित्यिक हिंदी की परीक्षा दी और 152 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

इसी पाली में इंटरमीडिएट सामान्य हिंदी के पेपर में 19561 परीक्षार्थी शामिल हुए और 1474 ने परीक्षा छोड़ी। इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 22468 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित और 1626 अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों की परीक्षा में कुल 48,833 परीक्षार्थियों में से 3959 विद्यार्थी गैर हाजिर रहे। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 44,874 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

जिलेभर परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। दोनों पालियों में 48 हजार 833 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 3959 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा की सुचिता को बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर ऑन लाइन नजर रखी जा रही है।
-सुनील कुमार, डीआईओएस।

हाथरस: यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन एक परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करने के लिए लगी परीक्षार्थ- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें