फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ग्राम प्रधानों का विवरण व डिजिटल हस्ताक्षर अपडेट करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले की संगठित ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों के विवरण व डिजिटल हस्ताक्षर ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपडेट किए जाने को लेकर शासन ने निर्देश जारी किए हैं। संगठित ग्राम पंचायतों के सचिवों को ग्राम पंचायतों के खातों में नए सिरे से ई केवाईसी करने के निर्देश दिए हैं।
जिले की 201 ग्राम पंचायतों को संगठित ग्राम पंचायतों के दायरे में शामिल किया गया है। इन ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराने के लिए अब ग्राम प्रधानों को वित्तीय अधिकार दे दिए गए हैं। अब वित्तीय अधिकारों को लेकर अब ग्राम पंचायतों के ई ग्राम स्वराज पोर्टल को अपडेट किए जाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इस पोर्टल पर ग्राम प्रधानों का विवरण और उनके डिजिटल हस्ताक्षर को अपडेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ बनवारी सिंह ने वित्तीय लेनदेन को देखते हुए ग्राम पंचायतों के खातों को नए सिरे से ई केवाईसी कराए जाने के लिए सभी ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि ई केवाईसी होने के बाद ही बैंकों के खाते में लेनदेन की प्रकिया हो सकेगी। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों को लेकर खाका खींचना शुरू किया जाए। पंचायत घरों का निर्माण प्राथमिकता पर कराया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें