फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ओवरब्रिज के दौरान चौराहे पर पड़ी अनावश्यक साम्रगी को हटाने के निर्देश

विज्ञापन
हाथरस : तालाब चौराहे का निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

तालाब चौराहे पर चल रहे पुल निर्माण के कार्य का डीएम रमेश रंजन ने निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने कार्यदायी संस्था को तालाब चौराहे पर अनावश्यक रूप से रखी सामग्री को तत्काल हटवाने एवं निर्माण कार्य में प्रयोग की जाने वाली सामग्री को एक तरफ रखवाने के निर्देश दिए, जिससे आवागमन में आ रही बाधा को दूर किया जा सके।
विज्ञापन

पुल के दोनों तरफ बने सर्कुलर रोड की मरम्मत करने के निर्देश दिए। डीएम ने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए। डीएम ने ईओ नगर पालिका को पुल के पास बने नाले की स्लैब की जांच कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीडीओ आरबी भास्कर, परियोजना निदेशक अश्विनी कुमार मिश्र, जिला पंचायतराज अधिकारी बनवारी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें