हाथरस : एक सीएससी पर पीएम का संबोधन सुनते ग्रामीण। विज्ञप्ति
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नए साल के मौके र किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 9 वीं व 10 वीं किस्त का तोहफा दिया गया है। जिले के 1.72 लाख किसानों के खातों में शासन की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त भेजी गई हैं। कई स्थानों पर पीएम के संबोधन का सीधा प्रसारण सुना गया।
शासन की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि के जरिए किसानों के खातों में धनराशि भेजी जा रही है। इसमें जिले भर के सीमांत व लघु किसानों को लाभांवित किया जा रहा है। कृषि विभाग की ओर से शासन को जिले के 1.72 लाख किसानों का डाटा भेजा गया है। इन किसानों को नववर्ष के अवसर पर पीएम किसान सम्मान निधि का तोहफा मिला हैं। शासन स्तर से जिले के 1.72 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत नौवीं और 10 वीं किश्त भेजी गई है। वहीं किसानों ने भी किसानों ने पोस्ट कार्डों के जरिए पीएम मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
यह पोस्टकार्ड कृषि विभाग के जरिये शासन को भेजे जाएंगे। वहीं दूसरी ओर जिले भर के कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर किसानों को पीएम के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। किसानों को शासन की संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। किसानों की योजनाओं के आवेदनों को ऑनलाइन भी किया गया। जिला कृषि अधिकारी एसके सिंह ने बताया कि जिले के 1.72 लाख किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त भेजी गई है। संवाद