न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
गांव बमनई में डेढ़ साल की मासूम बच्ची गर्म पानी के भगोने में गिरने से झुलस गई। बच्ची को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
गांव बमनई मुरसान निवासी प्रदीप की डेढ़ साल की बेटी सृष्टि घर पर खेल रही थी। खेलते-खेलते अचानक वह गर्म पानी के भगोने के पास चली गई। सृष्टि भगोने पर गिर गई। गर्म पानी से वह बुरी तरह झुलस गई। आनन फानन परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रैफर किया गया है।