फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला इम्पेक्ट: घायल मजदूर को रैन बसेरे में मिली जगह, जख्मी हालत में छोड़ गया था ठेकेदार

Thu, 19 Jan 2023 07:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बिहार के कटिहार निवासी एक मजदूर को जख्मी होने पर ठेकेदार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छोड़कर फरार हो गया था। स्वास्थ्यकर्मियों ने भी उसे अस्पताल से बाहर निकाल दिया था। भीषण ठंड में दिन भर वह अस्पताल के बाहर जमीन पर पड़ा रहा।
विज्ञापन
मजदूर को रैन बसेरा में लेकर जाता नगर पंचायत कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के जिस मजदूर को ठेकेदार जख्मी हालत में छोड़कर फरार हो गया था और जिसे स्वास्थ्यकर्मियों ने बाहर कर दिया था, बुधवार को उसे रैने बसेरा पहुंचा दिया गया। नगर पंचायत ने उसके रहने और खाने-पानी की भी व्यवस्था कर दी है।

विज्ञापन


बिहार के कटिहार निवासी एक मजदूर को जख्मी होने पर ठेकेदार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छोड़कर फरार हो गया था। स्वास्थ्यकर्मियों ने भी उसे अस्पताल से बाहर निकाल दिया था। भीषण ठंड में दिन भर वह अस्पताल के बाहर जमीन पर पड़ा रहा। सीएचसी के एमओआईसी ने उसे रैन बसेरे में भी नहीं ठहरने दिया था। नगर पंचायत के रैन बसेरे में भी उसे जगह नहीं मिली थी।

अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर पर संज्ञान लेते हुए प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर घायल मजदूर को नगर पंचायत कर्मियों ने रैन बसेरे में शिफ्ट कर दिया। नगर पंचायत प्रशासन का कहना है कि घायल मजदूर के खाने-पीने की भी व्यवस्था कर दी गई है। अधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद उसे लेकर कोई निर्णय लिया जाएगा। ठेकेदार की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें