फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अचानक बिगड़ी गर्भवती महिला की हालत, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

मुरसान क्षेत्र के गांव जवार निवासी गर्भवती महिला की अचानक हालत खराब हो गई। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर चले गए।
कोतवाली मुरसान क्षेत्र के जवाहर निवासी रवि की पत्नी रेनू गर्भवती थी। उसका पूरा टाइम चल रहा था। बुधवार की सुबह रेनू की अचानक से तबीयत कुछ ज्यादा बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे मैजिक वाहन में चारपाई पर लिटाकर परिवार के लोग आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे देखा और मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए और फिर आनन-फानन शव को लेकर घर चले गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें