हाथरस : राजकीय महिला शरणालय का ऑनलाइन निरीक्षण करते न्यायिक अधिकारी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जनपद न्यायाधीश मृदुला कुमार द्वारा गठित समिति ने राजकीय महिला शरणालय मथुरा का ऑनलाइन निरीक्षण किया। इसमें अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या एक त्रिलोकपाल सिंह, विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो अधिनियम) प्रतिभा सक्सेना, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिव कुमारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव चेतना सिंह शामिल थीं। समिति के अध्यक्ष अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं समस्त सदस्यों ने महिला शरणालय की प्रभारी अधीक्षिका से वहां निरुद्ध संवासिनियों के बारे में उनके खानपान से संबंधित जानकारी ली। उनके स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं कोविड-19 की जांच के बारे में भी मालूमात की।
प्रभारी अधीक्षिका ने बताया कि संवासिनियों की स्वास्थ्य की जांच नियमित रूप से कराई जाती है। निरीक्षण के दौरान प्रभारी अधीक्षिका को यह भी निर्देश दिए गए कि उच्च न्यायालय एवं केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें और संवासिनियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो अधिनियम) प्रतिभा सक्सेना, जिला विधिक सेवा प्राधिक
रण की सचिव चेतना सिंह ने सभी निरुद्ध महिला संवासिनियों को बताया कि कोरोना महामारी के चलते हुए सभी मास्क का प्रयोग करें और सैनिटाइजर एंव साबुन से बार-बार हाथ साफ करते रहें। आपस में एक-दूसरे से सामाजिक दूरी रखें एवं अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें। न्यायिक अधिकारियों ने संवासिनियों से बारी-बारी से वार्ता कर उनके रहन-सहन के बारे में जानकारी ली।