फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पशुपालकों को दी योजनाओं की जानकारी, बांटीं दवाएं

विज्ञापन
हाथरस : फीता काटकर व गो पूजन कर पशु मेले का शुभारंभ करते भाजपा नेता अनिल सिसौदिया। विज्ञप्ति - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विकास खंड सदर क्षेत्र के गांव ऐंहन में पशुपालन विभाग द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले और शिविर का आयोजन किया गया।
शुभारंभ भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अनिल सिसौदिया ने गाय को तिलक लगाकर कर किया। उन्होंने देसी गोवंश को पालने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देसी गोवंश की रोग प्रतिरोधक क्षमता विदेशी पशुओं से ज्यादा अच्छी होती है और उनका दूध भी अधिक पौष्टिक व ताकतवर होता है। संचालन डॉ. आशीष शर्मा ने किया। किसान क्रेडिट कार्ड, सहभागिता योजना, गोकुल मिशन और पशुपालन विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल शर्मा ने पशुधन बीमा के बारे में बताया। मेले में एेंहन, शेरपुर, मिर्जापुर, भोपतपुर, नूरपुर, गढ़ी बलना, पुरी कलां, पुरा खुर्द, बेरगांव, खरबा, विधिपुर, से पशुपालक अपने मवेशियों को लेकर पहुंचे। 586 गाय, भैंस, भेड़, बकरी आदि पशुओं का इलाज किया गया। बांझपन निवारण, कृमि नाशक दवाई, बधियाकरण, टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान किया गया। सभी रोगों की मुफ्त दवाओं का वितरण किया गया। जीसी शर्मा, हरवंश वशिष्ठ, अनिल शर्मा, भगीरथ, पशु औषधिक प्रदीप पाराशर, लेखराज, दिनेश, अजनेश, बंटी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें