फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : किसानों को दी दलहन उत्पादन की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विश्व दलहन दिवस के मौके पर बृहस्पतिवार को कृषि विज्ञान केंद्र पर दलहन जागरुकता गोष्ठी एवं कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। किसानों को दलहन की खेती करने के बारे में जानकारी दी गई। किसानों को फसल चक्र अपनाने की सलाह भी दी गई।
केंद्र के सदस्य विज्ञान के वैज्ञानिक डॉ. प्रणवीर सिंह ने बताया कि वह फसल चक्र अपनाने में दलहन उत्पादन को बढ़ावा दें, ताकि भूमि में नाइट्रोजन की पूर्ति हो सके और उत्पादन को बढ़ाया जा सके। भूमि की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने के लिए जैविक उत्पादन जरूर लें। केंद्र के कृषि अभियंत्रण के वैज्ञानिक डॉ. कमलकांत ने किसानों को दलहन की महत्ता एवं नवीन प्रजातियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

केंद्र की महिला वैज्ञानिक (गृह विज्ञान) डॉ. पुष्पा देवी ने कहा कि व्यक्ति अपने प्रतिदिन के आहार में दालों को जरूर शामिल करें, जिससे प्रोटीन की कमी को पूरा करने के साथ कुपोषण से निजात मिल सके। प्रति व्यक्ति को एक किलोग्राम वजन पर एक ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है, जो नई कोशिकाओं को बनाता है। शरीर में हो रही कोशिकाओं की टूटफूट को सुदृढ़ करने के लिए प्रोटीन अति आवश्यक है। प्रोटीन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को सही रखने में सहायक होती है। शाकाहारी लोग शरीर में प्रोटीन की पूर्ति आहार में दालों को शामिल कर पूरी कर सकते हैं। कुपोषण से निजात दिलाने में दालों की प्रमुख भूमिका है।
विज्ञापन

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के बृजेश कुमार अग्निहोत्री ने सिंचाई के उचित तरीके किसानों को बताने के साथ पीने योग्य जल के स्तर के बढ़ाने व संरक्षण पर जानकारी दी। ओरल एग्री साइंस से वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि किसान जैविक उत्पादन करें, ताकि भूमि को स्वस्थ रखने के साथ अपने स्वास्थ्य को भी अच्छा रख सकें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें