फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : वार्ड 10 में छह हैंडपंप खराब, पानी के लिए मच रहा हाहाकार

विज्ञापन
हाथरस : मोहल्ला बालापट्टी में खराब हैंडपंप दिखाते लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भीषण गर्मी में लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। शहर के वार्ड संख्या 10 में अभी 50 फीसदी घरों में ही अमृत योजना के तहत कनेक्शन लगे हैं। उसमें भी पानी नहीं आ रहा। वहीं छह हैंडपंप खराब पड़े हैं। ऐसे में जब बिजली गुल हो जाती है तो लोगों को पानी का इंतजाम करने में काफी परेशानी होती है।
शहर के वार्ड संख्या 10 में लाला का नगला, बालापट्टी और विद्यापति नगर शामिल हैं। यहां की आबादी करीब 10 हजार है। यहां के लोग इस समय भीषण गर्मी में पानी के संकट से जूझ रहे हैं। इसकी वजह यह है कि यहां अमृत योजना के तहत बिछाए गए पाइप लाइनों में लीकेज है। कई घरों में अमृत योजना के कनेक्शन ही नहीं लगे हैं और यह लोग इंडिया मार्क टू हैंडपंपों पर ही निर्भर हैं। इस वार्ड में छह इंडिया मार्क टू हैंडपंप खराब पड़े हैं। जब बिजली गुल हो जाती है तो सबमर्सिबल भी नहीं चलते। लोग जरूरत भर पानी का इंतजाम भी जैसे-तैसे कर पाते हैं। संवाद
विज्ञापन

वार्ड में कई हैंडपंप खराब पड़े हैं। इस कारण पानी के संकट से जूझना पड़ रहा है। नगर पालिका द्वारा समस्या को दूर कराने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अमृत योजना में डाली गई पाइप लाइन लीकेज कर रही है।
-संजय बघेल
चिलचिलाती गर्मी में पानी के लिए भटकना पड़ता है। कई हैंडपंप शोपीस बने हुए हैं। हैंडपंपों की यदि समय से मरम्मत कराई दी जाए तो गर्मी में काफी राहत मिलेगी। पीने के पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
-रवि माहौर
इलाके में कई हैंडपंप खराब पड़े हैं। जब बिजली चली जाती है तो पीने के पानी के लिए मुश्किलों से जूझना पड़ता है। ज्यादातर लोगों के घरों में अमृत योजना के तहत भी कनेक्शन नहीं लगे हैं।
-प्रमोद कुमार
हमारे वार्ड में 30 हैंडपंप लगे हुए हैं। इनमें छह खराब हैं। इस वार्ड में बालापट्टी व लाला का नगला का आधा-आधा इलाका आता है। नगर पालिका हैंडपंपों को सही कराने पर ध्यान दे, ताकि लोगों को राहत मिले। सबसे बुरी स्थिति तो अमृत योजना से डली पाइप लाइन की है। यह जगह-जगह से लीकेज हो रही है।
विज्ञापन

-शाहिद कुरैशी, सभासद
जहां-जहां भी हैंडपंप खराब होने की शिकायत मिल रहीं हैं, वहां इंडिया मार्क टू हैंडपंप सही कराए जा रहे हैं। अमृत योजना की पाइप लाइन के लीकेज की जानकारी भी जल निगम को दी जाती है। नगर पालिका का प्रयास है कि लोगों को पानी की किल्लत न हो।
-सोमप्रकाश, एई जलकल संस्थान, हाथरस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें