फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : व्हाट्सएप पर डीएम की डीपी लगाकर चैट करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी युवक। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादबाद।
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर हाथरस के जिलाधिकारी की डीपी लगाकर चैट करने वाले शातिर बदमाश को कोतवाली पुलिस ने मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। इसकी शिकायत मिलने पर एसपी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए युवक की गिरफ्तारी के लिए थाना सादाबाद पुलिस व सर्विलांस टीम को निर्देशित किया गया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सादाबाद पुलिस को सर्विलांस की मदद से जानकारी हुई कि उक्त व्हाट्सएप नंबर का प्रयोग मुरादाबाद के मझौला थाना क्षेत्र के कोहिनूर तिराहा ख्वाजा नगर निवासी साबिर हुसैन का पुत्र मोहम्मद मुनाजिम द्वारा किया जा रहा था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें