न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में मतदान कार्मिकों को दूसरे चरण में दिए जाने वाले प्रशिक्षण को लेकर तैयारियों का खाका खींचा जा रहा है। प्रशासन की ओर से इन मतदान कार्मिकों को पोस्टल बैलेट से मतदान कराए जाने के लिए प्रशिक्षण स्थल पर फैसिलिटेशन सेंटर बनाया जाएगा। इस सेंटर पर मतदान कार्मिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। वहीं प्रशासन की ओर से सभी कार्मिकों को पोलिंग पार्टी रैंडमाइजेशन के लिए तैयार किया जा रहा है। इस बार 6160 कार्मिकों को मतदान कराने में ड्यूटी लगाई जाएगी।
जिले में तीसरे चरण के लिए होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से खाका खींचा जा रहा है। इसी क्रम में प्रशासन की ओर से मतदान कार्मिकों के पहले प्रशिक्षण होने के बाद दूसरे प्रशिक्षण के लिए तैयारियों को तेज कर दिया गया है। कार्मिकों के दूसरे रैंडमाइजेशन के लिए प्रशासन की ओर से डाटा को पोलिंग पार्टी बार तैयार किया जा रहा है। दूसरे रैंडमाइजेशन में इन कार्मिकों को विधानसभा बार भी तैनात कर दिया जाएगा। इन कार्मिकों का रैंडमाइजेशन 5 फरवरी को कराया जाएगा। वहीं 11 से 15 फरवरी तक दूसरा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकों के पोस्ट बैलेट से मतदान कराया जाएगा। पोस्टल बैलेट से मतदान कराए जाने को लेकर प्रशिक्षण स्थल पर फैसिलिटेशन सेंटर बनाया जाएगा। इस सेंटर पर कार्मिक पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। संवाद
चार बूथों के बढ़ने के इंतजार में प्रशासनिक अमला
हाथरस। प्रशासन की ओर से मतदाता संख्या को देखते हुए चार बूथों के बढ़ाने का प्रस्ताव आयोग को भेजा गया है। आयोग की ओर से इन बूथों पर सहमति की मुहर का जिला प्रशासन को इंतजार है। बूथों के बढ़ने के बाद ही प्रशासन की ओर से कार्मिकों की तैनाती की जाएगी। वहीं पोलिंग पार्टियों को भी तैयार किया जाएगा। संवाद