फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : भीषण गर्मी में सात घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
फोटो15 औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत कार्य करते कर्मी।संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

अलीगढ़ रोड पर औद्योगिक क्षेत्र में बन रही नई लाइन पर हो रहे काम की वजह से शहर के कई इलाकों में सुबह दस से शाम पांच बजे तक बिजली गुल रही। भीषण गर्मी में सात घंटे तक बिजली गुल होने की वजह से लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी। लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में शहर के अलीगढ़ रोड पर बने औद्योगिक क्षेत्र को प्रगतिपुरम सबस्टेशन से बिजली की आपूर्ति की जा रही है। उद्यमियों की मांग पर बिजली विभाग द्वारा प्रगतिपुरम सबस्टेशन से नया फीडर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को इस लाइन पर काम किया गया। इस कारण औद्योगिक क्षेत्र, साकेत कालोनी, गिर्राज कालोनी, विनोद बिहार सहित कई इलाकों में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक बिजली गुल रही। बिना बिजली के लोग जरूरी कामकाज नहीं कर सके। कल कारखानों की मशीनें थमी रही।
विज्ञापन

घरों में लगे विद्युत उपकरण शोपीस बने रहे। शाम को बिजली आने के बाद लोग कामों को निपटाने में जुट गए। इस मामले में एसडीओ विशाल निषाद का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र में नया फीडर बनाया जा रहा है। लाइन पर काम हुआ था। इस कारण बिजली गुल रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें