फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अधिष्ठापन समारोह में क्लब के इतिहास पर डाला प्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

रविवार को एक फार्म हाउस में रोटरी क्लब हाथरस सिटी का 23वां अधिष्ठापन समारोह मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. एसके राजू, अरुण कुमार जैन, मेजर राजकमल दीक्षित मुख्य रूप से रहे। संयुक्त रुप से रोटरी क्लब के फाउंडर पॉल हैरिस के छविचित्र पर माल्यार्पण कर एवं भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
इस मौके पर बच्चों ने गणेश वंदना, नृत्य सहित प्रस्तुत दी। कुशाग्र भारद्वाज ने देवी स्त्रोतम का पाठ किया। रोटरी क्लब 2022- 2023 के अध्यक्ष राहुल शर्मा, सचिव कुशाग्र जोशी व उनकी टीम ने आगरा, अलीगढ़, मथुरा एवं कासगंज से आए सभी अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लब के पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. एसके राजू जी एवं पीडीजी अरुण जैन व असिस्टेंट गवर्नर मेजर राजकमल दीक्षित ने रोटरी इंडिया के बारे में सभी को बताया। इस मौके पर डा. रघुकुल तिलक दुबे, मनोज अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल, राघवेंद्र गुप्ता, दीपक गौड़, गिर्राज वर्मा, मुकुल दीक्षित, डॉ. प्रेम बिहारी, डॉ. प्रदीप रावत, कमल कांत दोबरावाल, अरविंद, राकेश, यतेंद्र यादव, शैलेश, प्रदीप वार्ष्णेय, अतुल अग्रवाल आदि थे। संचालन डॉ नितिन मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें