फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दरकई के मामले में विहिप व बजरंग दल ने लिया मंडलायुक्त को ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विहिप व बजरंग दल के एक प्रतिनिधिमंडल ने अलीगढ़ जाकर मंडलायुक्त से भेंट की और दरगई गांव में गोवंश के अवशेष मिलने को लेकर उन्हें ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि अभी तक इस मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिसकर्मियों ने वीडियो बनाने पर कुछ लोगों को मारा पीटा और मोबाइल तोड़कर भगा दिया।
ज्ञापन में कहा गया है कि तीन मई को विहिप के पदाधिकारी व कार्यकर्ता डीएम को ज्ञापन देने गए थे लेकिन डीएम ने न ज्ञापन लिया औ न ही फोन पर वार्ता की। अभी तक इस मामले में जुड़े किसी भी अधिकारी व कर्मी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे ऐसा लगता है कि प्रशासन दोषियों को बचाना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में सरकारी गोशाला में चाहरदीवारी, प्रकाश व्यवस्था, पहरेदारी, चारा व्यवस्था, टीन शेड की व्यवस्था कराने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में विहिप जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार सूर्यवंशी, जिला मंत्री कैलाश कूलवाल, सुरेंद्र सिसौदिया, प्रांत प्रमुख समरता जगवीर मिश्रा, सिद्धार्थ मोहन, आलोक याग्निक आदि थे। मंडलायुक्त ने सात दिन के अंदर मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें