फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ढाबे पर बेची जा रही थी शराब, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव कैलोरा चौराहा स्थित पंकज ढाबे पर एक व्यक्ति को पुलिस ने अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले में कर्तव्य पालन में लापरवाही बरतने पर एसपी ने हल्का इंचार्ज दरोगा व हेड कांस्टेबल को एसपी ने निलंबित कर दिया है।
थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के विभिन्न ढाबों पर अवैध शराब बिक्री व ढाबों पर शराब पिलाने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक ने सीओ सिकंदराराऊ कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। इस पर सीओ सिकंदराराऊ द्वारा मौके पर जाकर छापामारी की गई। कैलोरा चौराहे के निकट संचालित पंकज ढाबा पर अवैध शराब बिक्री करते हुए अभियुक्त संजय पुत्र पन्नालाल निवासी देवीनगर थाना हाथरस जंक्शन को गिऱफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

यहां से 23 क्वार्टर अवैध देसी व अंग्रेजी शराब भी बरामद की गई। पुलिस को अभियुक्त संजय ने पूछताछ में बताया गया कि पिछले काफी समय से चोरी छिपे ढाबे में अवैध शराब बिक्री कर रहे हैं और ढाबे में ही लोगों को अवैध शराब भी पिलाई जा रही थी।
इस संबंध में थाना हाथरस जंक्शन पर अभियुक्त संजय के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
इस मामले में सीओ सिकंदराराऊ की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने अपने कर्तव्यपालन में घोर लापरवाही बरतने पर हल्का इंचार्ज एसआई अमर सिंह और बीट मुख्य आरक्षी रामखिलाड़ी को निलंबित कर दिया है। साथ ही प्रभारी निरीक्षक हाथरस जंक्शन के शिथिल पर्यवेक्षण के लिए उनके विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

आबकारी विभाग के कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई को भेजी रिपोर्ट
हाथरस। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल का कहना है कि स्थानीय स्तर पर अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए आबकारी विभाग का भी दायित्व है कि क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए, लेकिन आबकारी विभाग के संबंधित कर्मचारियों द्वारा इस दिशा में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इस संबंध में आबकारी विभाग के उत्तरदायी कर्मचारियों के विरुद्ध जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी व जिला आबकारी अधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें