फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बाईपास निर्माण में कटने वाले पेड़ों की जगह लगाने होंगे दोगुने पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जल्द ही मथुरा-बरेली राजमार्ग को भी बाईपास बनाकर आगरा-अलीगढ़ बाईपास से जोड़ने की तैयारी चल रही है। यह बाईपास मथुरा रोड पर निकलेगा। बाईपास के निर्माण के दौरान बड़ी संख्या में पेड़ों की कटान होगी। इन पेड़ों को काटने के बदले निर्माणदायी संस्था को दोगुने पौधे रोपने होंगे। पेड़ों को काटने और उनके निस्तारण का काम वन विभाग द्वारा किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि मथुरा-बरेली मार्ग को एनएच बनाने की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो रही है। माना जा रहा है पहले चरण में मथुरा से हाथरस तक फोर लेन का काम होगा। वहीं कस्बा मेंडू के निकट से एक बाईपास बनाया जाएगा। यह बाईपास आगरा-अलीगढ़ बाईपास को जोड़ेगा। मथुरा रोड भी लिंक होगा। अधिकारियों का कहना है कि मुरसान के जवाहर गांव पर टोल प्लाजा बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिले के विभिन्न गांवों में हजारों की संख्या में पेड़ों की कटान होना भी तय है। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सरकार लगातार पौधरोपण कर भूमि को हरा-भरा बनाने के प्रयास में जुटी है। इस दौरान जितने भी पेड़ काटे जाएंगे, उनके बदले में दोगुने पौधे रोपे जाएंगे। निर्माणदायी संस्था को अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) देने के बाद पेड़ों की काटने और निस्तारण का काम वन विभाग द्वारा किया जाएगा। क्षेत्रीय वन अधिकारी एसआर ओझा का कहना है कि सड़क निर्माण में जितने पेड़ काटे जाएंगे, उसके बदले दोगुने पौधे लगाने होंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें