फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कोविड अस्पताल के प्रभारियों को दिया वेंटिलेटर चलाने का प्रशिक्षण

विज्ञापन
हाथरस : टीबी अस्पताल परिसर स्थित कोविड एल 2 अस्पताल में वेंटिलेटर संचालन के संबंध में दिए गए प्रशि? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयारी में लगा है। संभावित तीसरी लहर को लेकर देखते जिले के कोविड अस्पतालों को फिर से अपडेट किया जा रहा है। इस क्रम में बृहस्पतिवार को जिले के प्रभारी चिकित्साधिकारी और एक स्टाफ नर्स को वेंटिलेटर चलाने का प्रशिक्षण कोविड एल टू अस्पताल में दिया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षक डॉ. अनूप कुमार शर्मा ने जिले से आए एमओआईसी व एक-एक स्टाफ नर्स को कोविड वार्ड में लगे उपकरणों के संचालन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अस्पताल परिसर स्थित ऑक्सीन प्लांट को चालू करके ऑक्सीजन की आपूर्ति के बारे में बताया। यहां भर्ती होने वाले मरीज व उसे दिए जाने वाले उपचार के बारे में भी जानकारी दी गई। एसीएमओ डॉ. विजेंद्र सिंह ने भी विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें