हाथरस : जिला अस्पताल में डेंगू व बुखार के मरीजों का हाल जानते प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी। संव?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
संचारी रोगों के प्रकोप के मद्देनजर जिले के प्रभारी व प्रदेश के पंचायतराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने जिलाधिकारी (डीएम) रमेश रंजन के साथ जिला अस्पताल का निरीक्षण किया।
इस दौरान प्रभारी मंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य, जिला प्रशासन द्वारा मुहैया कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं एवं दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि संचारी रोगों से पीड़ित मरीजों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए।
बुखार से पीड़ित मरीजों की अधिक से अधिक संख्या में मलेरिया, डेंगू, वायरल एवं टायफायड, एनटीपीसी आदि की जांच कराए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आरबी भास्कर, विधायक सदर हरीशंकर माहौर, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राना, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा आदि मौजूद थे। संवाद