फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : किसी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस को दें सूचना, हाथ में न लें कानून

विज्ञापन
हाथरस : कोतवाली सदर में आयोजित शांति समिति की बैठक में मंचासीन डीएम, एसपी व अन्य अधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अलविदा नमाज, ईद उल फितर व अक्षय तृतीया के मद्देनजर डीएम रमेश रंजन व एपसी विकास कुमार वैद्य ने कोतवाली सदर में शांति समिति की बैठक की। इसमें दोनों समुदायों के लोगों व धर्मगुरुओं से शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की गई। डीएम व एसपी ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस को तुरंत सूचना दें। कानून को हाथ में लेने की कोशिश न करें। कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।
डीएम ने कहा कि पुलिस और प्रशासन आप सभी की सुरक्षा एवं शांति बनाए रखने के लिए है। धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर लगाने की इजाजत तो होगी लेकिन ध्वनि विस्तारक यंत्र की आवाज निर्धारित मानक के अनुरूप होनी चाहिए। माइक का प्रयोग किया जा सकता है लेकिन उसकी आवाज परिसर से बाहर न आए। माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले, अराजक तत्वों, भड़काऊ बयानबाजी या धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली पोस्ट डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना अनुमति के कोई भी शोभायात्रा, धार्मिक जुलूस निकालने पर पाबंदी रहेगी। एसपी ने कहा कि माहौल खराब करने वालों को चिन्हित कर गंभीर धाराओं में जेल भेजा जाएगा। सोशल मीडिया टीम द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। कोई भी आपत्तिजनक अथवा धार्मिक एवं जातिगत भावनाओं को आहत करने वाला फोटो, वीडियो, कार्टून, मैसेज संज्ञान में आने पर तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को सूचित करेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें