फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : महिलाओं के अधिकारों की रक्षा में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका

विज्ञापन
हाथरस : विधिक साक्षरता शिविर में जानकारी देतीं प्राधिकरण की सचिव। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गांव हतीसा भगवंतपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बैनर तले जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव चेतना सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर लोगों को विधिक जानकारी दी गई।
सचिव ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा में शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। शिक्षा महिलाओं को जीवन के मार्ग को चुनने का अधिकार देने का पहला कदम है। जिस पर वह आगे बढ़ती है। शिक्षा महिलाओं को अपने काम में अधिक उत्पादकता देने में मदद करती है। एक शिक्षित महिला में कौशल सूचना प्रतिभा और आत्मविश्वास होता है, जो उसे एक बेहतर मां, कर्मचारी और देश का निवासी बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजकल लड़कियों की शिक्षा आवश्यक है और यह अनिवार्य भी है, क्योंकि महिलाएं देश का भविष्य है। शिविर में अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई। इस मौके पर मोनिका गौतम, जिला महिला कल्याण अधिकारी, हरीश कुमार शर्मा वरिष्ठ अधिवक्ता, डालचंद्र क्षेत्रीय लेखपाल, जयप्रकाश तिवारी, पदम शर्मा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें