फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी, संचालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की संयुक्त टीम ने शनिवार की रात को मुखबिर की सूचना पर संयुक्त रूप से गांव बिलखौरा के जंगल में दबिश दी। पुलिस ने यहां चल रही अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 315 व 12 बोर के बने, अधबने तमंचे, कारतूस के खाली खोके, शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं और फैक्टरी संचालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव एवं एसओजी प्रभारी गिरीशचंद्र गौतम, सर्विलांस प्रभारी अभय कुमार ने बताया कि शनिवार की देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बिलखौरा के जंगलों में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी चल रही है। पुलिस टीम ने छापा मारकर फैक्टरी संचालक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बलबीर पुत्र हरदेव निवासी रामपुर थाना इगलास जनपद अलीगढ़ बताया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर के चार तमंचे, एक तमंचा 12 बोर, चार अधबने तमंचे, 315 बोर के खाली खोका, चार पीतल के तमंचे, 16 नाल, 35 स्प्रिंग, 12 रॉड, एक बरमा मशीन, आरी ब्लेड, हथौड़ा, रेती, प्लास, पेचकस, लकडी की चांप, पेच और अन्य उपकरण शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ थाना इगलास में भी अवैध शस्त्र फैक्टरी चलाने का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार करने वाली टीम में पुलिस एवं एसओजी के साथ एसआई ओमप्रकाश, राजेश यादव, धर्मेंद्र सिंह, जवाहर लाल, पवनेश कुमार, चंद्रपाल सिंह, राकेश कुमार, देवेंद्र सिंह, सचिन शर्मा, चेतन राजौरा, अरविंद कुमार, जुगेंद्र सिंह आदि पुलिस कर्मी शामिल थे। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि कोतवाली सासनी पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने ग्राम बिलखौरा के जंगलों में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी है और एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें